हरियाणा में आज से तीन दिन बारिश के आसार, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा में आज से तीन दिन बारिश के आसार, देखें नई मौसम रिपोर्ट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। प्रदेश में कमजोर मानसून के बीच बुधवार रात से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके असर से 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश में मौसम में बदलाव रहेगा और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी के आसार हैं। वहीं बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से गुरुग्राम, अंबाला और यमुनानगर में बारिश दर्ज की गई। यमुनानगर के डामलावासमां में 32।5 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

मौसम विशेषज्ञ डॉ। चंद्रमोहन ने बताया कि मानसून टर्फ पहले तराई क्षेत्रों और उसके बाद राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों में रहने से हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है। सितंबर के पहले सप्ताह में उत्तरी और दक्षिण-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई, जबकि प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में पिछले एक महीने से सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। तापमान में उतार-चढ़ाव भी जारी है। Haryana Weather

उन्होंने बताया कि 16 की रात से 18 सितंबर के बीच उत्तर भारत में नया पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। इससे बादलों की आवाजाही के साथ हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News