हरियाणा के कई जिलों में बारिश की चेतावनी ! देखें IMD की नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मानसूनी हवाएं पूरी तरह सक्रिय है। हरियाणा में लगातार दो दिन से बारिश हो रही है।
आज के मौसम को लेकर विभाग (IMD) ने 13 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं 6 शहरों में ऑरेंज और 7 शहरों में यलो अलर्ट जारी किया है। Haryana Weather
करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट रहने वाला है, इसके अलावा झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल, पलवल, नूंह, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में यलो अलर्ट रहने वाला हैं।
मौस विभाग के अनुसार 7 जिलों और हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र में बारिश के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
मौसम विभाग ने तेज बारिश को लेकर एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि निचले इलाकों में गंभीर जलभराव होने, अंडरपास बंद होने, बिजली-पानी जैसी म्यूनिसिपल सेवाएं ठप होने का खतरा है। इसी वजह से प्रशासन और आम जनता को पहले से तैयार रहने के लिए ऑरेंज अलर्ट दिया गया है। Haryana Weather
आज और कल बारिश
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले 3 दिनों (10 जुलाई तक) पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। 10 जुलाई को उत्तर हरियाणा (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर) में तेज बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण हिस्से में यह धीरे-धीरे कम होगी। Haryana Weather
इसके बाद, 11 और 12 जुलाई को मानसूनी गतिविधियां थोड़ी धीमी पड़ेंगी और केवल कुछ ही स्थानों पर सीमित होकर रह जाएगी, जिससे पश्चिमी जिले सिरसा, फतेहाबाद और हिसार पूरी तरह शुष्क हो सकते हैं।
