हरियाणा के 7 जिलों में बारिश की चेतावनी ! तेज हवाओं के साथ छाएगी काली घटा, देखें नई मौसम रिपोर्ट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज आज सुबह से काफी बदला हुआ है, जिसके चलते आज हर जगह आंधी और बरसात देखने को मिल रही है। आज शनिवार को प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच कई जिलों में राहत की खबर आई। हरियाणा के चार जिलों सिरसा, झज्जर, फतेहाबाद और नारनौल में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इसके साथ ही फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ जिलों में बादल रहे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दोपहर को जारी अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों में झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला जिलों में तेज हवा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। Haryana Weather
लू का असर
शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में लू चली, मगर इसका ज्यादा असर सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम और रेवाड़ी में रहा। इन जिलों में दिनभर लू के थपेड़े लोगों को लगते रहे। Haryana Weather
बूंदाबांदी के आसार
मौसम विज्ञानिकों के मुताबिक, हरियाणा में 28 मई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि 23 से 27 मई तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान 20 से 30 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है, जिनकी गति झोंकों के साथ 40 KM प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। Haryana Weather
हीटवेव का असर
मौसम विभाग के अनुसार, आज 23 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, मेवात, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी समेत अधिकांश जिलों में हीटवेव का असर रहने की संभावना है। Haryana Weather मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।
