राजस्थान के इन जिलों में बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान में मानसून कमजोर पड़ने लगा है। जिसके बावजूद भी शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहा। वहीं, आज 15 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है।
जानकारी के अनुसार, मौसम विभाग की तरफ से कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा राजस्थान के ऊपर से मानसून वाले बादल भी गायब नजर आ रहे हैं।
विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सादुलपुर (चूरू) में दर्ज हुई है। यहां 2 इंच से ज्यादा पानी बरसा। मानसून के कमजोर और बादलों के गायब होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है।
वही दूसरी और शनिवार को श्रीगंगानगर सबसे गर्म जिला रहा। यहां दिन का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा।
इन जगहों पर हुई बारिश
विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश चूरू के सादुलपुर में 55 MM हुई। वहीं, झुंझुनूं में 18 MM, अलवर और खैरथल तिजारा में महज 1-1 MM बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा श्रीगंगानगर में 28 MM, हनुमानगढ़ में तीन से 38 MM तक बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने राजस्थान में 15 जुलाई तक किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, रविवार (12 जुलाई) मौसम विभाग ने झुंझुनूं, सीकर, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, दौसा, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, सिरोही, उदयपुर और डूंगरपुर जिले में बारिश की संभावना जताई है।
