हरियाणा के कई जिलों होगी बरसात ! देखें 17 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?

 | 
हरियाणा के कई जिलों होगी बरसात ! देखें 17 जून तक कैसा रहेगा मौसम ?

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में जून के महीने में लगातार बारिश होने लके कारण लोगों को काफी हद तक गर्मी से राहत मिली है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज रविवार को मौसम नॉर्मल रहने वाला है। आज हीटवेव के कोई आसार न नहीं है। आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में बारिश होने के आसार बन रहे हैं। 

17 जून तक का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में 17 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा और गति में लगातार बदलाव देखने को मिलेगा। Haryana Weather

आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वातावरण में पहले से मौजूद नमी की वजह से बीच-बीच में कहीं-कहीं आंशिक बादलवाई छा सकती है।  Haryana Weather इस दौरान गरज-चमक के साथ धूलभरी हवाएं चलने और कहीं-कहीं केवल छिटपुट बूंदाबांदी की ही संभावना है। बड़े स्तर पर या भारी बारिश की उम्मीद नहीं है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News