जिले में वर्षा का दौर थमा, छिट-पुट वर्षा दर्ज
जिले में जारी वर्षा का दौर थम सा गया है। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते चौबीस घंटों के दौरान उदयपुर जिले के कुछ वर्षामापक केन्द्रों पर छिट-पुट वर
जिले में जारी वर्षा का दौर थम सा गया है। मंगलवार सुबह साढ़े 8 बजे बीते चौबीस घंटों के दौरान उदयपुर जिले के कुछ वर्षामापक केन्द्रों पर छिट-पुट वर्षा दर्ज़ की गई। जल संसाधन विभाग के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की सूचनानुसार सलुम्बर में 5 मिमी, ओगणा, ऋषभदेव व कोटड़ा में 2-2, सोमपिक अप में 4, झाड़ोल में 1 तथा बावलवाड़ा में 3 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
जलाशयों में पानी की आवक जारी
बीते दिनों हुई निरंतर वर्षा से जलाशयों में पानी की आवक जारी है। मंगलवार सुबह बीते चौबीस घंटों के दौरान जयसमंद में 10 सेमी, उदयसागर 19 सेमी, वल्लभनगर 10 सेमी, स्वरूपसागर 2 सेमी, डाया जलाशय 10 सेमी, फतहसागर 20 सेमी, बड़ी 16 सेमी, आकोदड़ा 1 फुट, सुखेर का नाका 10 सेमी, मादड़ी में 13 सेमी व फीला में 21 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
