हरियाणा के इन 6 जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग का ताजा अपडेट जारी
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज पूर्वी इलाकों में यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद में बारिश के आसार हैं। इसके अलावा बाकि आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।
विभाग ने बताया की मौसम में बदलाव के कारण दिन के तापमान में कमी और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार अब मानसून जाने के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और हवाओं में बदलाव (पश्चिमी से पूर्वी होने) के कारण आज से मौसम में बदलाव संभावित है।
प्रदेश में 27 से 29 सितंबर के दौरान उत्तरी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी, जिसके बाद मौसम दोबारा खुश्क हो जाएगा।
मौसम विभाग ने बताया की आज से शुरू हो रहा मौसम में बदलाव का यह दौर अगले 3-4 दिनों तक जारी रहेगा। 27 से 29 सितंबर तक पश्चिमी विक्षोभ का असर राज्य में बना रहेगा। उत्तरी जिलों अंबाला, पंचकुला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र आदि में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।