Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। जिसके चलते प्रदेश में आज सोमवार सुबह नारनौल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, सोनीपत और पलवल में तेज बारिश हुई। बताया जा रहा है की गुरुग्राम में आसमान में काली घटाएं छाने और बारिश के बाद कई जगहों पर लंबा जाम लग गया, वहीं नारनौल और सोनीपत में जलभराव हो गया।
विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह के न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, अधिकतम तापमान में 0.3°C की मामूली गिरावट के बावजूद, 37.7°C तापमान के साथ हिसार राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा।
मौसम विभाग ने पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का अलर्ट जारी किया है।