शहर में रिमझिम बारिश का दौर जारी
झीलों की नगरी उदयपुर में बारिश का दौर लगातार 5वे दिन भी जारी रहा और आज सुबह से शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शहर के आस-पास के गावों में भी आज हल्की बारिश हुई।
झीलों की नगरी उदयपुर में बारिश का दौर लगातार 5वे दिन भी जारी रहा और आज सुबह से शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। शहर के आस-पास के गावों में भी आज हल्की बारिश हुई।
वहीँ बारिश के इस दौर में स्वरूप सागर व मदार छोटा तालाब में हल्की चादर चलने लग गई है। इस सीजन में स्वरूप सागर पर पहली बार चादर चली है, जिसको देखने के लिए सुबह से लोग स्वरूप सागर पुलिया पर पहुँचे। स्वरूप सागर का पानी भी आयड नदी से होते हुए उदयसागर झील में जा रहा है, जिससे उदयसागर के जलस्तर में वृदि हो रही है।
कल रात को भी हल्की बारिश का दौर जारी रहा था, लगातार हो रही हल्की बारिश से आमजन को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, इस बार के बारिश के सीजन में एक भी बार फतेहसागर झील के गेट पर चादर नहीं चलीं है, इस मामले में ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसानों का कहना है कि इस बार की बारिश पिछले वर्ष के मुकाबले में कम हुई है और जिससे इसका असर सीधा फसलों पर पड़ने वाला है।