शहर में रोड-शो नहीं कर पाए राज बब्बर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर को शहर में रोड शो की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। आज का दिन शहर में रैलीयों के रूप में रहा, जहाँ विपक्षी पार्टी बीजेपी के साथ कांग्रेस ने भी अपनी रैलीयां निकाल कर सड़कों पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

 | 
शहर में रोड-शो नहीं कर पाए राज बब्बर

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और फिल्म अभिनेता राज बब्बर को शहर में रोड शो की अनुमति नहीं मिलने के कारण यह कार्यक्रम निरस्त करना पड़ा। आज का दिन शहर में रैलीयों के रूप में रहा, जहाँ विपक्षी पार्टी बीजेपी के साथ कांग्रेस ने भी अपनी रैलीयां निकाल कर सड़कों पर अपना शक्ति प्रदर्शन किया।

उदयपुर शहर कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश श्रीमाली के समर्थन में राज बब्बर रोड-शो करने के लिये उदयपुर पहुंचे थे,  लेकिन जिला प्रशासन द्वारा रोड शो की अनुमति नहीं मिलने के चलते उनके रोड शो को निरस्त करना पड़ा। अनुमति नहीं होने के कारण, बाद में शहर के शास्त्री सर्कल चौराहे पर एक सभा रखी गई , जिसमें बब्बर ने श्रीमाली के पक्ष में वोट मांग कर उन्हें जीताने की अपील की। राज बब्बर की इस सभा में कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों ने भी भाग लिया।

सभा के बाद श्रीमाली ने कांग्रेसी समर्थको के साथ शास्त्री सर्कल से देहलीगेट,  हाथीपोल, मोतीचोहट्टा होते हुए अमल का काटा चौराहे तक रैली निकाली। इस दौरान नीलिमा सुखाडिया, त्रिलोक पुर्बिया, के.के शर्मा, गोपाल शर्मा सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

वही दूसरी ओर, आज उदयपुर ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में भी एक विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पहुंची और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील करते हुए कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की गई; इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपने दुपहियां वाहनों पर सवार होकर जोरदार नारेबाजी की।

जहाँ एक ओर कांग्रेस की ओर से राज बब्बर के शो की तैयारियां की जा रही थी, दूसरी ओर आज शहर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपना शक्ति का प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमे पार्टी के सैकड़ों युवा और मुस्लिम समुदाय के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस रैली की शुरुआत टाउन हॉल परिसर से शुरू हुई, जो बापू बाज़ार होते हुए जेएमबी, सूरजपोल चौराहा,  मार्शल चौराहा,  सिंधी बाज़ार, तेलियो की माता, मोचीवाडा,  भड़भूजा घाटी,  मंडी की नाल,  देहली गेट,  बैंक तिराहे पर समाप्त हुई। रैली के दौरान भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने पैदल चलते हुए हाथ जोड़कर लोगो से गुलाबचंद कटारिया और बीजेपी को वोट देने की अपील की।.

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News