राजानी व राजपाल बने कांग्रेस की आई.टी.सेल में कार्यकारी सदस्य
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उदयपुर शहर की आई.टी.सेल में सिंधी समाज के गिरीश राजानी व विक्की राजपाल को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है।गिरीश राजानी व विक्की राजपाल पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यो के साथ-साथ कांग्रे
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उदयपुर शहर की आई.टी.सेल में सिंधी समाज के गिरीश राजानी व विक्की राजपाल को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है।गिरीश राजानी व विक्की राजपाल पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यो के साथ-साथ कांग्रेस से जुड़े जुड़े रहे हैं।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दीपेश हेमनानी ने बताया कि गिरीश राजानी व विक्की राजपाल पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यो के साथ-साथ कांग्रेस से जुड़े जुड़े रहे हैं। इन नियुक्ति से सिंधी समाज में हर्ष की लहर दौड़ गयी। समाज हित हेतु इन दोनों से समाज व शहर को अनेक उम्मीदें जुड़ी है। हेमनानी ने इन नियुक्तियों पर सिंधी समाज की तरफ से शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राहुल हेमनानी, राजस्थान सिंधी अकादमी के अध्यक्ष हरीश राजानी, मुरली राजानी, प्रतापराय चुग, नानकराम कस्तूरी, तीर्थ दस नेभनानी, राजेश चुग, राजेश खत्री, सुनील कालरा, हरीश तलरेजा आदि ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।