राजस्थान ACB की बड़ी कार्रवाई, 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Udaipur Times, Rajasthan News, Udaipur ACB Action : राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में ACB की टीम लगातार घूसखोरों पर बड़ी बड़ी कार्रवाई कर रही है। हाल ही में राजस्थान के उदयपुर की ACB टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के प्रतापनगर थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपए की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
मांगी थी मोटी रकम
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ASI सुनील बिश्नोई ने एक पीड़ित से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं करने के बदले में यह मोटी रकम मांगी थी। आरोपी पुलिसकर्मी द्वारा पीड़ित को लगातार धमकाया जा रहा था कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा। परेशान होकर पीड़ित ने इस बात की शिकायत ACB को दी। Udaipur ACB Action
रंगे हाथों पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने सबसे पहले मामले का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन में रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि सही पाई गई। इसके बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। Udaipur ACB Action
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ASI ने परिवादी को रिश्वत के रुपए देने के लिए शहर के शोभागपुरा स्थित ऑर्बिट रिसॉर्ट की पार्किंग में बुलाया था। जैसे ही परिवादी ने आरोपी सुनील बिश्नोई को 1 लाख रुपए सौंपे, वैसे ही वहां पहले से ACB की टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। अब इस मामले में ACB जांच और पूछताछ में जुटी है।
