राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12th के कॉमर्स और साइंस का परिणाम 23 को

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफ़ राजस्थान (RBSE) अजमेर द्वारा बारहवीं के कॉमर्स और साइंस का परीक्षा परिणाम 23 मई को जारी करने की तैयारी बोर्ड द्वारा पूरी कर ली गई है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी 23 मई को शाम 6:15 बजे परिणाम जारी करेंगे। छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर देख सकते है

 | 
राजस्थान बोर्ड (RBSE) 12th के कॉमर्स और साइंस का परिणाम 23 को

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफ़ राजस्थान (RBSE) अजमेर द्वारा बारहवीं के कॉमर्स और साइंस का परीक्षा परिणाम 23 मई को जारी करने की तैयारी बोर्ड द्वारा पूरी कर ली गई है। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी 23 मई को शाम 6:15 बजे परिणाम जारी करेंगे।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ऑफ़ राजस्थान अजमेर द्वारा संचालित परीक्षा में इस वर्ष विज्ञानं संकाय में 2 लाख 46 हज़ार 254 छात्रों ने परीक्षा दी है जबकि वाणिज्य संकाय में 42 हज़ार 665 छात्रों ने परीक्षा दी है। इन सभी छात्रों के परीक्षा परिणाम की घोषणा की जाएगी।

उल्लेखनीय है की उच्च शिक्षा, मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र में प्रवेश प्रक्रिया के मद्देनज़र सीनियर सेकण्डरी परिणामो को जल्दी जारी करने की कवायद की गई है ताकि छात्र परिणाम के आधार पर भविष्य की तैयारी कर सके।

छात्र अपना परीक्षा परिणाम बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  www.rajeduboard.rajasthan.gov.in  पर देख सकते है

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News