राजस्थान बोर्ड के कला वर्ग का परिणाम घोषित
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकंडरी कला वर्ग का परीक्षा परिणाम मंगलवार सुबह घोषित किया गया। इस बोर्ड परीक्षा में 82. 64 फीसदी बच्चे सफल रहे।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकंडरी कला वर्ग का परीक्षा परिणाम मंगलवार सुबह घोषित किया गया। इस बोर्ड परीक्षा में 82. 64 फीसदी बच्चे सफल रहे।
बोर्ड सचिव मिरजूराम शर्मा ने बताया कि इस परीक्षा के लिए कुल 5 लाख 22 हजार 142 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे । जिनमें से 5 लाख 9 हजार 430 परीक्षार्थी परीक्षा में प्रविष्ट हुए हैं। जिनमें से 4 लाख 21 हजार बच्चे पास हुए।
सीनियर सेकंडरी कला वर्ग परीक्षा 2013 की अंकतालिकाओं की प्रतिलिपि उदयपुर में राजकीय गुरू गोविंद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित विद्यार्थी सेवा केंद्र से बुधवार से प्राप्त की जा सकेगी। बोर्ड का यह परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।