राजस्थान उपचुनाव: मांडलगढ़ से कांग्रेस जीती, अजमेर अलवर में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार

मांडलगढ़ विधानसभा सीट के रोचक मुकाबले में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने अंततः बाज़ी मार ही ली। विवेक धाकड़ ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के शक्ति सिंह हाडा को 12974 मतों से शिकस्त दी। वहीँ ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कर्ण सिंह यादव अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के डॉ जसवंत सिंह यादव से करीब एक लाख मतों से आगे चल रहे है। जबकि अजमेर लोकसभा सीट से क

 | 
राजस्थान उपचुनाव: मांडलगढ़ से कांग्रेस जीती, अजमेर अलवर में भी कांग्रेस की बढ़त बरकरार

मांडलगढ़ विधानसभा सीट के रोचक मुकाबले में कांग्रेस के विवेक धाकड़ ने अंततः बाज़ी मार ही ली। विवेक धाकड़ ने अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के शक्ति सिंह हाडा को 12974 मतों से शिकस्त दी। वहीँ ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार अलवर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ कर्ण सिंह यादव अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के डॉ जसवंत सिंह यादव से करीब एक लाख मतों से आगे चल रहे है। जबकि अजमेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघु शर्मा अपने निकटतम प्रत्याशी भाजपा के रामस्वरूप लाम्बा से करीब 53 हज़ार मतों से बढ़त बनाये हुए है।

मांडलगढ़ में शुरुआती रुझान में पिछड़ने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विवेक धाकड़ 3000 वोटो से आगे चल रहे है। जबकि अजमेर और अलवर में कांग्रेस लगातार बढ़त बनाये हुए है वही पश्चिम बंगाल की नोआपोरा सीट से तृणमूल कांग्रेस के सुनील सिंह एक लाख से अभी अधिक मतों से विजयी रहे है। पश्चिम बंगाल की ही उलूबेरिया लोकसभा सीट से तृणमूल प्रत्याशी भी लगातार बढ़त बनाये हुए है। अंतिम नतीजे शाम तक आने की सम्भावना है।

राजस्थान और पश्चिम बंगाल की पांच लोकसभा-विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के प्रारंभिक आने लगे हैं। राजस्थान की अलवर और अजमेर लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, राज्य की मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी को बढ़त है। जबकि वेस्ट बंगाल की नोआपारा विधानसभा सीट पर टीएमसी 19000 वोटों से आगे चल रही है। अभी राज्य की उलूबेरिया लोकसभा सीट के रुझान आना बाकी हैं। ये सभी सीटें पिछले चुनाव में जीते उम्मीदवारों के निधन से खाली हुई हैं।

अलवर(राजस्थान) लोकसभा सीट पर कांग्रेस 30595 वोटों से आगे।

अजमेर लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस 7585 वोटों से आगे चल रही है।

मांडलगढ़ (राजस्थान), विधानसभा सीट: बीजेपी करीब 3072 वोटों से आगे।

नोआपारा (वेस्ट बंगाल) विधानसभा सीट पर टीएमसी 19000 वोटों से आगे।

उल्लेखनीय है की राजस्थान की अजमेर लोकसभा सीट पर 65%, अलवर लोकसभा सीट पर 62%, मांडलगढ़ विधानसभा सीट पर 80% मतदान हुआ था जबकि पश्चिम बंगाल की उलूबेरिया लोकसभा सीट पर 76% तथा नोआपारा विधानसभा सीट पर 75% मतदान हुआ था।

उल्लेखनीय है की पूर्व केंद्रीय मंत्री और अजमेर से बीजेपी सांसद प्रो. सांवरलाल जाट, अलवर से बीजेपी सांसद चांदनाथ योगी और मांडलगढ़ से बीजेपी विधायक कीर्ति कुमारी के निधन से तीनों सीटें खाली हो गई थीं। उधर, पश्चिम बंगाल में तृणमूल सांसद सुल्तान अहमद के निधन से उलूबेरिया सीट और कांग्रेस विधायक मधुसूदन घोष के निधन से नोआपोरा सीट खाली हो गई थी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News