राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: 7903 चयनित अभ्यर्थियों के लिए पोस्टिंग प्रक्रिया शुरू, 7 अगस्त तक भरें विकल्प

 | 
Rajasthan 4th Grade Recruitment

 

Udaipur Times Rajasthan 4th Grade Recruitment: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन के लिए ऑनलाइन प्रेफरेंस (विकल्प) भरने की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी है। प्रशासनिक सुधार विभाग से 7 हजार 903 चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को प्राप्त हो गई है। चयनित अभ्यर्थी राजहेल्थ पोर्टल पर लॉगिन कर 7 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक अपने पदस्थापन के लिए विकल्प प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद पोर्टल स्वतः लॉक हो जाएगा। Rajasthan 4th Grade Recruitment

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद वर्तमान निवास संबंधी जानकारी भरना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी का पति अथवा पत्नी राजस्थान सरकार की नियमित सेवा में कार्यरत है, तो उसका विवरण भी पोर्टल पर दर्ज किया जा सकेगा। शहीद परिवार के आश्रितों को निर्धारित प्रमाण-पत्र अपलोड करना होगा। Rajasthan 4th Grade Recruitment

गायत्री राठौड़ ने बताया कि पदस्थापन का आवंटन रोस्टर, मेरिट तथा अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को अधिकतम संख्या में विकल्प भरने की सलाह दी गई है, जिससे उनकी पसंद के अनुसार पदस्थापन की संभावना बढ़ सके। Rajasthan 4th Grade Recruitment

निदेशक अराजपत्रित राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में विकल्प प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसका पदस्थापन प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रैंडम आधार पर किया जा सकता है। साथ ही, भरे गए विकल्पों के आधार पर किसी विशेष संस्थान में नियुक्ति का दावा नहीं किया जा सकेगा तथा प्रशासनिक कारणों से रिक्तियों में परिवर्तन भी संभव होगा।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News