GST नियमों के उल्लंघन पर राजस्थान वाणिज्यिक कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो मामलों में 87 लाख रुपये स्वैच्छिक कर जमा
Udaipur Times, GST News Rajasthan: कर चोरी एवं फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट के मामलों पर वाणिज्यिक कर विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। वाणिज्यिक कर विभाग ने GST नियमों का पालन नहीं करने वाले मामलों में जयपुर की दो फर्मों पर कार्रवाई की है। विभाग की सर्वे और निरीक्षण कार्रवाई के दौरान दोनों फर्मों ने मिलाकर 87 लाख रुपये की कर राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई है। GST News Rajasthan
पहले मामले में कार्रवाई के दौरान करदाता द्वारा 37 लाख रुपये की कर राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि फर्म द्वारा वास्तविक रूप से माल प्राप्त किए बिना इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया था। विभागीय जांच में लगभग 50 लाख रुपये की संभावित कर देयता भी चिह्नित की गई है। GST News Rajasthan
कार्रवाई के दौरान आवश्यक अभिलेखों के साथ मोबाइल फोन भी जांच के लिए अपने कब्जे में लिए गए हैं। मामले की विस्तृत जांच जारी है तथा संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग के जयपुर जोन 3 के द्वारा की गई। GST News Rajasthan
वहीँ दूसरे मामले में वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा कार्रवाई के दौरान करदाता द्वारा 50 लाख रुपये की कर राशि स्वैच्छिक रूप से जमा कराई गई। सर्वे के दौरान पाया गया कि संबंधित कंपनी हॉस्टल एवं पेइंग गेस्ट आवास सेवाएं उपलब्ध कराती है। विभागीय जांच में GST व्यवस्था में हुए संशोधनों के बाद लागू प्रावधानों के अनुरूप कर का समुचित भुगतान नहीं किए जाने के कारण कम कर जमा का मामला सामने आया। GST News Rajasthan
यह कार्रवाई वाणिज्यिक कर विभाग की जयपुर जोन-III की टीम द्वारा की गई। विभाग द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आवश्यकतानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। GST News Rajasthan
