राजस्थान ने रचा इतिहास: 1000 मेगावाट रूफटॉप सोलर क्षमता का आंकड़ा पार
2.65 लाख घर हुए रोशन
| Jul 15, 2026, 19:58 IST
Udaipur Times: Rajasthan News: 15 जुलाई 2026 । राजस्थान ने हरित ऊर्जा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर 1 हजार मेगावाट रूफटॉप सोलर स्थापित क्षमता का कीर्तिमान बनाया है। Rajasthan News
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत राज्य में अब तक 2 लाख 65 हजार से अधिक घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए गए हैं। जिससे कुल स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता 1001.57 मेगावाट तक पहुंच गई है।Rajasthan News
मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि पर कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बड़ी संख्या में आमजन लाभान्वित हो रहे हैं। साथ ही, इस योजना से प्रदेश में स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने रूफटॉप सोलर क्षमता की इस उपलब्धि के लिए ऊर्जा विभाग और डिस्कॉम्स के कार्मिकों को बधाई दी है। Rajasthan News
