राजस्थान दिवस 2017: साइकिल मेराथॉन का हुआ आयोजन

राउण्ड टेबल ग्रुप की ओर से आयोजित साइकिल मेराथॉन को नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं समारोह आयोजन के प्रभारी अधिकारी एवं सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजेन्द्र भट्ट (आईएएस) ने इरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो नगर निगम से प्रारंभ होकर अशोका सिनेमा, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, स्वप्नलोक,चेटक सर्कल, स्वरूप सागर होते हुए फतहसागर की पाल पर समाप्त हुई।

 | 

राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर शहर में जारी विभिन्न कार्यक्रमों में सोमवार सायं साइकिल मेराथॉन का आयोजन हुआ।

राउण्ड टेबल ग्रुप की ओर से आयोजित साइकिल मेराथॉन को नगर निगम महापौर चन्द्रसिंह कोठारी एवं समारोह आयोजन के प्रभारी अधिकारी एवं सहकारी समितियों के अतिरिक्त रजिस्ट्रार राजेन्द्र भट्ट (आईएएस) ने इरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो नगर निगम से प्रारंभ होकर अशोका सिनेमा, सूरजपोल, बापू बाजार, देहलीगेट, अश्विनी बाजार, स्वप्नलोक,चेटक सर्कल, स्वरूप सागर होते हुए फतहसागर की पाल पर समाप्त हुई।

कार्यक्रमों में 28 मार्च को सुबह 8.30 बजे सहकारी विभाग एवं उदयपुर महिला बैंक व उदयपुर महिला समृद्धि बैंक के साझे में महिला स्कूटी रैली का आयोजन होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News