राजस्थान दिवस: विकासात्मक कार्यों पर लगी प्रदर्शनी
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय उदयपुर की ओर से बुधवार को वर्तमान सरकार के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय उदयपुर की ओर से बुधवार को वर्तमान सरकार के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। जनसंपर्क उपनिदेशक गौरीकांत शर्मा ने बताया कि सूचना केन्द्र सभागार में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस प्रदर्शनी का अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सोमनाथ मिश्रा, जिला युवा समन्वयक पवन अमरावत, जिला सांख्यिकी अधिकारी पुनीत शर्मा सहित जिला युवा सम्मेलन में भाग ले रहे समस्त युवाओं ने अवलोकन किया।