जनभागीदारी से उत्साह-उमंग से मनेगा राजस्थान दिवस

राजस्थान दिवस 2017 आमजन की भागीदारी के साथ आगामी 26 से 30 मार्च तक विविध गतिविधियों के बीच आयोजित होगा। यह जानकारी अतिरिक्त रजिस्ट्रार (आईइएस) राजेन्द्र भट्ट की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित पूर्व तैयारी बैठक के दौरान दी गई। श्री भट्ट ने कहा कि राजस्थान की अपनी गौरवशाली पहचान है। इसके स्थापना पर्व को शहर को शहर स्तर पर आयोजित करने के लिए सभी सरकारी विभागों के साथ की सामाजिक, स्वयंसेवी संस्थानों,व्यावसायिक उपक्रमों, वरिष्ठजन, खिलाड़ी समुदाय, विद्यार्थी एवं समर्पित तबके की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 | 

बैठक में आगामी 26 मार्च की शाम मोतीमगरी से देवाली छोर पर मशाल मेराथन करने, इसके पश्चात दीप आरती से समापन, 27 मार्च की सुबह 6.30 बजे साइकिल रैली, 28 से 29 मार्च को मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे एवं चर्च आदि में भक्ति संगीत, कव्वाली, विशेष प्रार्थना, कीर्तन आदि के आयोजन होंगे।

इसी प्रकार खेलकूद गतिविधियों में जिला खेल अधिकारी ललित सिंह झाला ने बताया कि 19 मार्च को सुबह 9 बजे महाराणा प्रताप खेलगांव में तथा 20 मार्च की शाम 6 बजे महाराणा भूपाल मैदान पर राजस्थानी पारंपरिक खेलकूद के आयोजन होंगे। 20 की शाम 6 बजे महाराणा भूपाल स्टेडियम से देवाली छोर तक आमजन की भागीदारी में जिला स्तरीय मशाल रैली का आयोजन होगा। 22 को संभाग स्तरीय परंपरागत खेलकूद महाराणा भूपाल स्टेडियम पर होंगे। इन खेलों में सितोलिया, रुमाल झपट्टा, कुश्ती, कबड्डी, रस्साकस्सी, तीरंदाजी आदि के 18ये 25 वर्ष आयु के मुकाबले होंगे।

इसी क्रम में गणगौर घाट पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन 30 मार्च को होगा। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में विविध इमारतों, होटल्स एवं सार्वजनिक स्थलों, उद्यान आदि पर आकर्षक सज्जा व रोशनी के प्रबंधों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में पर्यटन उपनिदेशक सुमिता सरोच, जिला उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक विपुल जानी, देवस्थान सहायक आयुक्त प्रियंका भट्ट, लोककला मण्डल के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर सहित शिक्षा, पुलिस, स्काउट गाइड, होटल एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal