राजस्थान बिजली विभाग में निकली 2 हजार पदों पर बड़ी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Udaipur Times, Rajasthan Recruitment 2026 : बेरोजगार युवा जो नौकरी की तैयारी कर रहे है उनके लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जो भी युवा सरकारी नौकरी करना चाहते है तो उनके लिए बिजली विभाग में भर्ती निकली है। यह भर्ती राजस्थान बिजली विभाग में निकली है। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RVUNL) ने राज्य की पांचों प्रमुख बिजली कंपनियों (RVUN, RVPN, JVVN, AVVN, JdVVN) में 2,005 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और कमर्शियल असिस्टेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा।
भर्ती की डिटेल्स
जूनियर असिस्टेंट / कमर्शियल असिस्टेंट-II : 765 पद। Rajasthan Recruitment 2026
जूनियर इंजीनियर-I : कुल 869 पद जूनियर इंजीनियर के लिए हैं, जिसमें इलेक्ट्रिकल के लिए 727, मैकेनिकल के लिए 110 और सिविल इंजीनियरिंग के लिए 32 पद
जूनियर अकाउंटेंट: कॉमर्स बैकग्राउंड वाले छात्रों के लिए कुल 371 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
05 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 (रात 12:00 बजे तक) Rajasthan Recruitment 2026
शुल्क भुगतान : 25 अगस्त 2026
शैक्षणिक योग्यता
अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित योग्यता इस प्रकार है:
जूनियर इंजीनियर: संबंधित स्ट्रीम इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल या सिविल) में बी.ई. (B.E.), बी.टेक (B.Tech) की डिग्री अथवा डिप्लोमा Rajasthan Recruitment 2026
जूनियर अकाउंटेंट: बी.कॉम, बीबीए, एम.कॉम या एमबीए डिग्री के साथ कंप्यूटर सर्टिफिकेट कोर्स जैसे RSCIT, CCC
जूनियर असिस्टेंट/कमर्शियल असिस्टेंट: 12वीं पास (10+2) या स्नातक के साथ मान्यता प्राप्त कंप्यूटर योग्यता
आयु सीमा
जूनियर इंजीनियर पद - 21 से 40 वर्ष और अन्य पदों के लिए 18 से 40 वर्ष तय की गई है। Rajasthan Recruitment 2026
आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित वर्ग के लिए 1,000 रुपये तथा एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस व दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये शुल्क
कैसे अप्लाई करें-
ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर होम पेज पर दिए गए आवेदन लिंक NEW RECRUITMENT पर क्लिक करे।
अपना रजिस्ट्रेशन कर लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म को भरना होगा। Rajasthan Recruitment 2026
एप्लीकेशन फॉर्म को चेक कीजिए और इसके बाद अपनी फीस जमा कर फॉर्म को डाउनलोड कर लीजिए और प्रिंट आउट निकाल लीजिए।
