राजस्थान में आबकारी आयुक्त ने 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, आदेश जारी

 | 
राजस्थान में आबकारी आयुक्त ने 3 कर्मचारियों को किया सस्पेंड, आदेश जारी

Udaipur Times, Rajasthan News, जयपुर : आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने सीकर में राजस्थान स्टेट गंगानगर शुगर मिल्स के डिपो में अनियमितता के प्रकरण में आरएसजीएसएम महाप्रबंधक जयपुर की रिपोर्ट पर 3 कार्मिकों को निलंबित किया है।

कार्रवाई के तहत नवीन कुमार आबकारी निरीक्षक ग्रेड द्वितीय प्रभारी मदिरालय आरएसजीएसएम सीकर, नाहर सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी मदिरालय आरएसजीएसएम सीकर एवं दुर्गाप्रसाद गुर्जर सिपाही मदिरालय आरएसजीएसएम सीकर को निलंबित किया है। निलंबन काल में इन कार्मिकों का मुख्यालय उदयपुर रहेगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News