राजस्थान फैशन शो के साथ राजस्थानी फैशन वीक का कल होगा समापन

अर्चना ग्रुप एवं एनआईसीसी के संयुक्त तत्वावधान में राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गत 15 मई से सौ फीट रोड़ स्थित अशोका पैलेस में आयोजित किये जा रहे राजस्थानी फैशन वीक का समापन शनिवार सांय 7 बजे राजस्थान फैशन शो के साथ होगा। मुख्य अतिथि मेवाड़ राजकुमारी निवृत्ति कुमारी होगी।

 | 

एनआईसीसी की निदेशिका डॉ. स्वीटी छाबड़ा ने बताया कि इस फैशन वीक के तहत राजस्थानी परम्परा से जुड़ी हर उस वस्तु को यहाँ प्रस्तुत किया जाएगा। जिसमें राजा-महाराजाओं के यहाँ पहनी जाने वाली थेवा ज्वैलरी मुख्य आकर्षण होगी। इसके अलावा अन्य प्रकार की ज्वैलरी, राजस्थानी पेन्टिंग को बढ़ावा देते कलाकार अपनी पेन्टिंग, रजवाड़ों में पहनी जाने वाली पौशाक, राजस्थानी मेकअप,राजस्थानी वाद्ययंत्र, राजस्थानी नृत्य आदि के आयोजन के साथ ही महिलाएं फैशन शो के दौरान इन सभी वस्तुओं को प्रस्तुत करेगी।

उन्होेंने बताया कि राजस्थान की परम्परा की वेशभूषा,आभूषण को पुनर्जीवित करने के लिए यह फैशन शो एक माध्यम है। इस आयेाजन में पूरे राजस्थान से वेषभूषा एवं आभूषणों के सभी प्रख्यात डिजाइनरों को एक साथ ला कर आधुनिक और जातिय संयोजन को प्रदर्शित करने का प्रयास किया जाएगा। डॉ.स्वीटी छाबड़ा द्वारा उठाए गए इस पहल का उद्देश्य राज्य के कारीगर के लिए रोजगार, सफलता और बेहतर गुणवत्ता के जीवन का निर्माण करना भी है।

अर्चना ग्रुप के सौरभ पालीवाल ने बताया कि इस वीक में उदयपुर के अलावा जयपुर, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़ सहित अन्य स्थानों से प्रतिभागी ले कर राजस्थान से जुड़ी वस्तुओं का प्रदर्शन करेंगे। इस आयोजन में भाग लेने वाले 25 श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया जाएगा। इस आयोजन में अर्थ डायग्नोसिस, अशोका पैलेस, अरनोल्ड जिम, एश्वर्या कॉलेज एवं रूकमणी फाउण्डेशन सहयोग कर रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News