राजस्थान को बड़ी रेल सौगात: चूरू-सादुलपुर और चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण राष्ट्र को समर्पित

उत्तर-पश्चिम राजस्थान की कनेक्टिविटी होगी मजबूत
 | 
Churu Double Railway Line

 

 

Udaipur Times, Railway News: 4 जुलाई 2026।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान दौरे के दौरान जहाँ बालोतरा के पचपदरा में आयोजित कार्यक्रम में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण किया और जयपुर मेट्रो फेज-2 (प्रहलादपुरा से टोडी मोड) की आधारशिला रखी। वहीँ प्रधानमंत्री ने राजस्थान को कुल 1 लाख 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात दी। Railway News

प्रधानमंत्री ने लगभग 892 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चूरू-सादुलपुर (58 किमी) तथा चूरू-रतनगढ़ (46 किमी) रेल दोहरीकरण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से चूरू जिले सहित उत्तर-पश्चिम राजस्थान की रेल संपर्क व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। Railway News

इन परियोजनाओं से रेल लाइन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे यात्री एवं मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम, सुरक्षित और समयबद्ध हो सकेगा। साथ ही, रेल यातायात पर दबाव कम होगा तथा ट्रेनों की समयपालन क्षमता में भी सुधार आएगा। Railway News

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News