मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान को सिल्वर

पिछले दिनों जालंधर में आयोजित हुई मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग - 2013 में राजस्थान ने रजत पदक हासिल किया। यह रजत पदक उदयपुर के बॉडी बिल्डिंग में चर्चित नाम महेश वागमारे ने हासिल किया है।

 | 

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान को सिल्वर

पिछले दिनों जालंधर में आयोजित हुई मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग – 2013 में राजस्थान ने रजत पदक हासिल किया। यह रजत पदक उदयपुर के बॉडी बिल्डिंग में चर्चित नाम महेश वागमारे ने हासिल किया है।

जानकारी के अनुसार 8 से 10 मार्च तक लवली यूनिवर्सिटी, जालंधर में मिस्टर इण्डिया – 2013 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में राजस्थान सहित सभी राज्यों के खिलाडियों ने हिस्सा लिया था। तीन दिन चली इस प्रतियोगिता में उदयपुर के वागमारे ही रजत पदक हासिल स्थान कर पाए।

मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में राजस्थान को सिल्वर

महेश वागमारे ने बताया कि उनके सहित राजस्थान के आठ खिलाडियों ने तथा पुरे भारत से 435 खिलाडियों ने इस प्रतियोगिता के लिए जोर लगाया था।

वागमारे इससे पहले भी मिस्टर राजस्थान, मिस्टर नार्थ इण्डिया का ख़िताब जीतकर उदयपुर का नाम रोशन कर चुके हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News