CM गहलोत का तोहफा,19 नवंबर से शुरु होगी उड़ान योजना, फ्री सैनेटरी पैड देगी सरकार

200 करोड़ का रखा बजट

 | 
cm ashok gehlot

छात्राओं-किशोरियों को किया जाएगा जागरूक

प्रदेश की सभी महिलाओं को सैनेटरी नैपकिन नि:शुल्क वितरित किए जाएगें। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर इस योजना को शुरु करेंगे।  इस दिन से राज्य की महिलाओं को फ्री सैनेटरी पैड बांटे जाएंगे। स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ी के माध्यम से इसका वितरण होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की बेहतर सेहत और पर्सनल हाईजीन के लिए उन्हें जागरूक करने और बीमारियों से बचाव के लिए यह स्कीम चलाने का फैसला लिया है। यह योजना राज्य बजट 2021-22 में घोषित की गई थी। 

उड़ान' के लिए 200 करोड़ रुपए के बजट का प्रावधान किया गया है। छात्राओं और किशोरियों के साथ ही राज्य की महिलाओं को भी दायरे में लाया गया है। उड़ान योजना का नोडल विभाग महिला अधिकारिता विभाग होगा। इसका इम्प्लीमेंटेशन चिकित्सा-स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा-कॉलेज शिक्षा विभाग, तकनीकी-उच्च शिक्षा विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्रामीण विकास विभागों के साथ मिलकर किया जाएगा।

राज्य स्तर पर 2, जिला स्तर पर 1-1 ब्रांड एम्बेसेडर बनाए जाएंगे। योजना से जुड़े एनजीओ और ब्रांड एम्बेसेडर को अच्छा काम करने पर पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News