राजस्थान में निवेश बढ़ाने की बड़ी पहल, 4 प्रमुख सेक्टरों के लिए बनी टास्क फोर्स
Udaipur Times, Rajasthan News: राज्य में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, लॉजिस्टिक्स तथा एग्रो, फूड एवं मिल्क प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन किया है। Rajasthan News
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान देश के प्रमुख निर्यातक राज्यों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। वर्ष 2025-26 में राज्य से लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ, जिसमें टेक्सटाइल एवं संबद्ध क्षेत्रों का योगदान करीब 13,700 करोड़ रुपये से अधिक रहा। Rajasthan News
उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल क्षेत्र राज्य के निर्यात का प्रमुख आधार है, इसलिए इस क्षेत्र में निवेश, उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है। राजस्थान का हैंडीक्राफ्ट दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखता है, ऐसे में इस क्षेत्र के उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। Rajasthan News
अग्रवाल ने कहा कि राज्य में औद्योगिक कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। वहीं कृषि और दुग्ध उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद कृषि उपज के बाद होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए एग्रो, फूड एवं मिल्क प्रोसेसिंग सेक्टर हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है। Rajasthan News
उन्होंने कहा कि इन टास्क फोर्स के माध्यम से निवेश प्रस्तावों के त्वरित क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल निवेश आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। Rajasthan News
