हाई-स्पीड कॉरिडोर में राजस्थान नंबर-1, देश के सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे यहीं

 | 
National Highway Network Rajasthan

 

Udaipur Times, Rajasthan Expressway News : राजस्थान नेशनल हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से सबसे अधिक लाभान्वित हुआ है। 

प्रदेश में 1 हजार 192 किलोमीटर लम्बाई के एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है, यह देश के किसी भी अन्य राज्य से अधिक है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में सड़क अवसंरचना से जुड़ी इस उपलब्धि के लिए केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार प्रकट किया है। 

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि देशभर में कुल 10 हजार 389 किलोमीटर के हाई-स्पीड कॉरिडोर एवं ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंज़ूरी दी गई है, जिनमें से 4 हजार 809 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। इस लिहाज से वर्तमान में निर्मित देश के एक चौथाई नेशनल एक्सप्रेसवे राजस्थान से होकर गुजरते हैं। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News