नि:शुल्क जॉच योजना शुरू करने वाला राजस्थान पहला राज्य – डॉ.परमार
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. दयाराम परमार ने कहा कि सरकार की नि:शुल्क जॉंच योजना की सौगात देने वाला राजस्थान पहला राज्य है। आम जन विशेष तौर से गरीब तबके के लिये सरकार ने ऐसी अभिनव योजनाएं लाकर गांव गरीब की सरकार होने का वादा पूरा कर दिखाया है।

डॉ.परमार सोमवार को जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खेरवाडा, ऋषभदेव में नि:शुल्क जॉंच योजना के शुभारंभ पश्चात आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि पद से संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर 28 नि:शुल्क जांचें प्रारम्भ होने जा रही है। इसका लाभ सरकारी चिकित्सालय में जाँच करवा कर उठायें। परमार ने स्वास्थ्य केन्द्रों में सी.बी.सी.,खून, जॉच मशीन, एक्सरे, ई.सी.जी. इत्यादि आधुनिक मशीनों का उद्घाटन कर नि:शुल्क जॉच योजना का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पंचायत समिति की प्रधान सविता मीणा, पंचायत समिति सदस्य शंकर लाल परमार, सरपंच बाबूभाई अहारी, रूपजी अहारी, हाजाराम मीणा, विकास अधिकारी आर.सी.चोटरानी, उपखण्ड अधिकारी मोहन लाल वर्मा (खेरवाडा), समाज सेवी कालूराम मीणा उपस्थित थे।
इससे पूर्व ब्लॉक उप चिकित्सा अधिकारी महेन्द्र कुमार (खेरवाडा), सुशान्त भाणावत (ऋषभदेव) ने अतिथियों का स्वागत किया तथा चिकित्सा केन्द्र की विभिन्न समस्याओं पर प्रकाश डाला।