राजस्थान में 3 दिन होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट

 | 
राजस्थान में 3 दिन होगी तूफानी बारिश, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather :  राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में आज हल्की बरसात की संभावना है। इसके साथ ही कल से दो दिन तक 16 जिलों में तेज बारिश और आंधी का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में दिनभर मौसम साफ रहा और धूप रही। पिलानी, बाड़मेर, चूरू, जोधपुर समेत कुछ शहरों के दिन के तापमान में 1 डिग्री तक बढ़ोतरी हुई।

विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में एक नया वेस्टर्न डिर्स्टबेंस आज से एक्टिव होने और उसके असर से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 अक्टूबर को 5 और 15 अक्टूबर को 11 जिलों में तेज बारिश हो सकती है। आज बूंदाबादी की संभावना है। 

प्रदेश में 10, 11 अक्टूबर को बीकानेर संभाग में हुई बारिश, ओलावृष्टि के असर से रात में हल्की सर्दी शुरू हो गई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News