राजस्थान के खनन कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार RSMM ने बनाई बड़ी योजना

 | 
RSMM Future Plan

Udaipur Times, Rajasthan News: 12 जून 2026। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने राजस्थान स्टेट माइंस एवं मिनरल्स (RSMM) को फ्यूचरिस्टिक एप्रोच अपनाते हुए खनिजों के उत्पादन, विपणन और वार्षिक कारोबार बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। खेती-किसानी के जरुरी राॅक फास्फेट के उत्पादन में RSMM का लगभग एकाधिकार है। उन्होंने कहा कि वित वर्ष के शेष माहों का रोडमैप बनाकर क्रियान्वयन किया जाता है तो उसके अच्छे व सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। Rajasthan News

ACS माइंस श्रीमती अपर्णा अरोरा शुक्रवार को सचिवालय के मंथन कक्ष में RSMM के कार्यों की समीक्षा कर रही थी। उन्होंने कहा कि राजस्थान खनिज संपदा युक्त प्रदेश है। RSMM द्वारा राॅक फास्फेट, लाइमस्टोन, लिग्नाइट और जिप्सम का खनन और बिक्री की जा रही है। हाल ही समाप्त हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान RSMM का वार्षिक कारोबार करीब 1922 करोड़ रुपए का रहा है। हमें वार्षिक कारोबार और लाभदायकता बढ़ाने के समग्र एवं योजनाबद्ध प्रयास करने होंगे। Rajasthan News

श्रीमती अपर्णा अरोरा ने कहा कि RSMM को पोटाश के एक्सप्लोरेशन और खनन की संभावनाओं को तलाशने के ठोस प्रयास करने होंगे। इसके साथ ही नए क्षेत्रों में प्रवेश की संभावनाओं का आकलन करना होगा। उन्होंने लंबित विधानसभा प्रश्नों के उत्तर भिजवाने, बकाया ऑडिट पेराज के निस्तारण, रिक्त पदों पर भर्ती, जांच प्रकरणों का समयबद्ध निष्पादन और पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित कर कार्मिकों की बकाया डीपीसी कराने के निर्देश दिए। Rajasthan News

RSMM के प्रबंध निदेशक पी. रमेेश ने बताया कि RSMM में R&D प्रकोष्ठ का गठन किया जा रहा है ताकि खनन क्षेत्र में शोध को बढ़ावा दिया जा सके और देश दुनिया में आ रही नवीनतम तकनीक को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार उपयोग की संभावनाएं तलाशी जा सके। इसके साथ ही यह प्रकोष्ठ बाजार मांग व आपूर्ति का भी अध्ययन कर समय समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा। 

MD पी. रमेश ने बताया कि RSMM का वार्षिक टर्न ओवर 1922 करोड़ रु. से अधिक का रहा है और चालू वित्तीय वर्ष में वार्षिक कारोबार में उल्लेखनीय बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। RSMM द्वारा हाल ही समाप्त वित्तीय वर्ष में 70 करोड़ 64 लाख टन खनिजों की बिक्री की गई है। इसमें 41 लाख 95 हजार टन लाइमस्टोन, 17 लाख 65 हजार टन राॅक फाॅस्फेट, 9 लाख 24 हजार टन लिग्नाइट और एक लाख 80 हजार टन जिप्सम की बिक्री की गई । उन्होंने कहा कि इस साल कारोबार में और अधिक वृद्धि के समन्वित प्रयास किये जा रहे हैं। Rajasthan News

समीक्षा बैठक में विशिष्ट सचिव माइंस नम्रता वृष्णि, उप सचिव माइंस राकेश कुमार, ओएसडी श्रीकृष्ण शर्मा, ओएसडी तकनीकी सुनील कुमार वर्मा, आरएसएमएम की कार्यकारी निदेशक प्रशासन कीर्ति राठौड़, वित्तीय सलाहकार भारती राज, समूह महाप्रबंधक लिग्नाइट अरुण सिंह, प्रभारी लाइमस्टोन शैलेश जोशी, समूह महाप्रबंधक परियोजना नरेश एलयानी, प्रभारी मार्केटिंग हनुमत सिंह, प्रभारी बजरी शंकर लाल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News