वर्ल्ड पीस कार रेली से राजस्थान पुलिस भी जुड़ी

उदयपुर 30 मई 2019 श्री सांई वूमन एण्ड चिल्ड्रन सोसायटी अहमदाबाद, सृजन द स्पार्क एवं द होपर्स ली वे होली डे के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 जुलाई को अहमदाबाद के साबरमती से लंदन के लिये निकाली जाने वाली वर्ल्ड पीस कार रैली में राजसथान पुलिस को जोड़ने के लिये बी.एम.सूद एवं सदस्यों ने आज जयपुर में पुलिस महानिदेशक कपिल गर्ग से मुलाकात की। जिस पर गर्ग ने सहमति प्रदान की। इस अवसर पर महानिदेशक पुलिस प्रशिक्षण राजीव दासोत एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रसन्न कुमार खमेसरा मौजूद थे।

 | 

सृजन द स्पार्क के अध्यक्ष राजेश खमेसरा ने बताया कि विश्व में शांति का संदेश देने हेतु उदयपुर के सृजन द स्पार्क संस्था के 6 सदस्यों सहित देशभर से 30 लोग आगामी 1 जुलाई को अहमदाबाद के साबरमती वर्ल्ड पीस कार रैली के रूप में लंदन के लिये निकलेंगे। जिन्हें गुजरात के राज्यपाल हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली साबरमती से प्रारम्भ हो कर विभिन्न देशों की 17 हजार किमी.की यात्रा करते हुए 15 अगस्त को लंदन पंहुचेगी, जहाँ भारतीय ध्वज तिरंगा फहराया जायेगा।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने 2019-2028 तक के समय को नेल्सन मंडेला शान्ति दशक घोषित किया है। विश्व में शान्ति स्थापित करने के उद्देश्य से निकाली जाने वाली कार 15 देशों और 105 शहरों से गुजरते हुए 41 दिनों मे पूर्ण होगी। रैली में आर्मी, नेवी, सीआरपीएफ, आईएसएफ व पुलिस विभाग के ऐसे जांबाज शहीद सैनिकों के 5 बच्चें विशेष रूप से इस रैली का हिस्सा होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News