हरियाणा में नकली नोट छापने के रैकेट का बड़ा खुलासा, राजस्थान पुलिस ने मारी रेड

 | 
हरियाणा में नकली नोट छापने के रैकेट का बड़ा खुलासा, राजस्थान पुलिस ने मारी रेड

Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद के बसंतपुर गांव में राजस्थान पुलिस ने बड़ी छापेमारी की है। पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर, उपकरण और कुछ नकली नोट भी बरामद किए हैं। Haryana News

दौसा कोतवाली थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ समय पहले पुलिस ने आयुष मीणा नामक युवक को गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से 40 हजार रुपए के नकली नोट बरामद हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नकली नोटों को कम कीमत पर बेचकर उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा था। Haryana News

अहम सुराग

मिली जानकारी के अनुसार, पूछताछ के दौरान पुलिस ने राजस्थान के करावपुरा क्षेत्र से कुलदीप गुर्जर नामक एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पुलिस को नकली नोटों के नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले। Haryana News

एक गिरफ्तार

जांच को आगे बढ़ाते हुए जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम दिल्ली पहुंची, जहां से मिले इनपुट के आधार पर फरीदाबाद के गांव बसंतपुर, गली नंबर-1 में छापेमारी की गई। यहां किराए के मकान में रह रहे 32 वर्षीय संतोष को हिरासत में लिया गया। Haryana News

ये सामान बरामद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी नकली नोट छापने वाले प्रिंटर और अन्य सामान को वाहन में रखकर फरार होने की तैयारी कर रहा था, लेकिन टीम ने समय रहते उसे पकड़ लिया। मौके से नकली नोट तैयार करने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण और कुछ संदिग्ध नोट भी बरामद किए गए हैं। Haryana News

पुलिस बोली-

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोटों का यह नेटवर्क कितने राज्यों में सक्रिय था और अब तक कितनी मात्रा में नकली करेंसी बाजार में पहुंचाई जा चुकी है। Haryana News मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश भी जारी है।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News