आरडीसी कैम्प दिल्ली में राजस्थान को प्रथम स्थान
दिल्ली में दिनांक 26 जनवरी को आयोजित गणतंत्र दिवस कैम्प में स्थानीय 1 राज नेवल युनिट एनसीसी के कैडेटों ने शिपमॉडलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त किया । इकाई के कमान अधिकारी कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि इस इकाई के शिप मॉडलिंग प्रशिक्षक राजीव दवे के अथक प्रयासों द्वारा प्रशिक्षित कैडेट राकेश सिंह, कैडेट चन्द्रभान सिंह चौहान व कैडेट आरती देवड़ा ने ऑल इंडिया शिपमॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैम्पियन शिप ट्रॉफी प्राप्त की ।

इस कैम्प के दौरान विभिन्न प्रकार की शिपमॉडलिंग प्रतियोगिताओं का ऑल इंडिया लेवल में आयोजन हुआ जिसमें वीआईपी मॉडल प्रतियोगिता में उक्त कैडेटों द्वारा भारतीय नौसेनिक युद्वपोत क्रिच का मॉडल बनाया तथा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया । तथा कैम्प में आयोजित सेलिंग मॉडल प्रतियोगिता में सेलिंग मॉडल रीगल बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक प्राप्त किया । इसके अलावा कैडेटों ने कैम्प मॉडल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए 72 धंटे में भारतीय नौसेना युद्पोत का मॉडल बनाकर तृतीय स्थान लेते हुए कॉंस्य पदक प्राप्त किया ।
इस कैम्प में देश के 17 निदशालयों ने हिस्सा लिया । कैडेट मौनिका वैष्णव ने राजपथ पर परेड के दौरान राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया । ऑल इंडिया गार्ड ऑफ ऑनर में कैडेट लोकेन्द्र सिंह चौहान व सुरेन्द्र सिंह ने भाग लिया ।