राजस्थान रोडवेज की भरतपुर से भिवाड़ी के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, देखें समय सारणी
Udaipur Times, Rajasthan Roadways Time Table : राजस्थान रोडवेज के बस यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान परिवहन की भरतपुर से भिवाड़ी समेत इन शहरों से होकर जाने वाली बसों का नया टाइम टेबल जारी हो गया है। इसमें वाया फिरोजपुर झिरका, घाटा शमसाबाद, पहाड़ी, सतवाड़ी, लुहेसर, कामां, डीग और कुम्हेर शहर के लिए चलने वाली बसों की समय सारिणी है।
तिजारा डिपो की नियमित रोडवेज बस सेवा: भरतपुर से भिवाड़ी तक यात्रियों को मिल रही है सुविधा
भरतपुर। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के तिजारा डिपो द्वारा तिजारा–कामां–भरतपुर–भिवाड़ी मार्ग पर नियमित बस सेवा संचालित की जा रही है। यह सेवा अलवर, डीग और भरतपुर जिलों के यात्रियों के लिए सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध करा रही है।
सुबह बस तिजारा से 7:30 बजे रवाना होकर फिरोजपुर झिरका, घाटा शमसाबाद, पहाड़ी, सतवाड़ी, लुहेसर, कामां, डीग और कुम्हेर होते हुए 11:00 बजे भरतपुर पहुंचती है।
वापसी में बस भरतपुर से दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर कुम्हेर, डीग, कामां, लुहेसर, सतवाड़ी, पहाड़ी, घाटा शमसाबाद, फिरोजपुर झिरका और तिजारा होते हुए आगे टपूकड़ा पहुंचकर शाम 4:30 बजे भिवाड़ी पहुंचती है।
यह बस सेवा कामां, डीग, कुम्हेर, भरतपुर, तिजारा और भिवाड़ी के बीच यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों एवं व्यापारियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक साबित हो रही है। यात्रियों से निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंचने की अपील की गई है।
