राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी का निधन
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी का मंगलवार को जयपुर में आकसिमक निधन हो गया।
राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष दिनेश तरवाड़ी का मंगलवार को जयपुर में आकसिमक निधन हो गया। दिनेश तरवा़ड़ी का जन्म 10 सितम्बर,1969 को राजसमन्द में हुआ था । प्रारम्भ से ही समाजसेवा एवं दलित परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उनके प्रयास एवं उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिये सदैव प्रयत्नशील रहे। उन्होंने 20 वर्ष की उम्र से ही समाज सेवा सहित दलित, गरीब, अनुसूचित जाति जनजाति वर्गो के उत्थान के प्रयास शुरु कर दिये और इसमें तन मन से जुट गये। तरवाड़ी अपने पिछे पत्नी श्रीमती इन्दु बाई, पुत्र रवि, दीपक एवं पुत्री प्रिति सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गये है। तरवाड़ी के आकसिमक निधन पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्यक्त किया और इस विपदा की गढ़ी में उनके परिवार का धेर्य एवं साहस बनाये रखने की परमपिता परमेश्वर से कामना की।