मैट्रिक छात्रवृति में रेड फ्लैग हटाने का अन्तिम मौका

15 सितंबर तक नहीं हटवाया तो आवेदन होंगे निरस्त

 | 
Post Matric Scholarship

उदयपुर 12 सितंबर 2025। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, उदयपुर ने स्पष्ट किया है कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति आवेदन पत्रों में रेड फ्लैग हटाने का अन्तिम अवसर 15 सितंबर तक दिया गया है। 

विभाग के अनुसार, आवेदन करने के बाद यदि जनआधार से डाटा फैच करने पर किसी छात्र की जन्मतिथि, मूल निवास प्रमाण पत्र, जनआधार संख्या या अन्य कोई विवरण बदला गया है, तो उस आवेदन को संदिग्ध मानते हुए रेड फ्लैग प्रदर्शित किया जाता है। 

ऑनलाईन नोटिस, SMS और दूरभाष से सूचना देने के बावजूद बड़ी संख्या में छात्रों ने अभी तक अपना रेड फ्लैग नहीं हटवाया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 सितंबर के बाद ऐसे सभी आवेदन स्वतः निरस्त कर दिये जायेंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित छात्र/छात्रा की होगी।

#ScholarshipAlert #RajasthanScholarship #PostMatricScholarship #StudentNews #UdaipurNews #EducationAlert #UdaipurTimes #छात्रवृत्ति