राजस्थान राज्य सिविल सेवा अंतर संभागीय खेलकूद सम्पन्न

उदयपुर मुख्यालय पर चल रही तृतीय राजस्थान राज्य सिविल सेवा अंतर संभाग स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन सोमवार को महाराणा भूपाल मैदान पर संभागीय आयुक्त भवानी सिंह देथा के मुख्यातिथ्य में आयोजित समारोह के साथ हुआ। समारोह की अध्यक्षता उदयपुर जिला कलक्टर आशुतोष ए.टी.पेडणेकर ने की।

 | 

इस प्रतियोगिता में जयपुर संभाग सर्वाधिक चार प्रतियोगिताओें बॉस्केटबॉल, टेबलटेनिस, कबड्डी एवं बेडमिंटन का खिताब हासिल करने में कामयाब रहा जबकि बीकानेर ने दो खिताबों वॉलीबॉल व क्रिकेट तथा उदयपुर संभाग को लॉन टेनिस के विजेता का सेहरा बंधा।

उप विजेताओं में बॉस्केटबॉल में जोधपुर, वॉलीबॉल में उदयपुर टेबल टेनिस व कबड्डी में अजमेर, लॉन टेनिस व बेडमिंटन में बीकानेर तथा क्रिकेट में जयपुर संभाग ने बाजी मारी।

निजी मुकाबलों में महिला वर्ग में टेबल टेनिस में उदयपुर संभाग से मंजू ने प्रथम तथा शबाना द्वितीय रही। इसी प्रकार बेडमिंटन में उदयपुर संभाग की हेमलता विजेता रहीं जबकि जोधपुर संभाग की सुशीला चौधरी उपविजेता रहीं।

सभी विजेता टीमों को अतिथियों के हाथों प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किये गये। इस मौके पर मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त ने कहा कि खेल हमारे जीवन में सौहार्द्र, भाईचारे, एकता एवं आत्मविश्वास का संचार करने का सशक्त माध्यम है। खेल हमारे बौद्धिक एवं शारीरिक स्तर को भी श्रेष्ठ बनाते है। हमें किसी न किसी रूप में खेलों से जुड़कर सदैव तनावमुक्त एवं स्फूर्त जीवन जीना चाहिए।

इस मौके पर कार्यक्रम समन्वयक चांदमल वर्मा, प्रोटोकॉल ऑफिसर पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, जिला रसद अधिकारी हिम्मत सिंह भाटी सहित अन्य अधिकारी एवं राज्य भर से आए खिलाड़ी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News