राजस्थान राज्य सब जूनियर पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप: उदयपुर ने जीते तीन स्वर्ण , दो रजत व एक कांस्य पदक
अलवर के चित्रकूट होस्टल में संपन हुई राजस्थान राज्य सब जूनियर बॉयज एंड गर्ल्स पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में उदयपुर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण , दो रजत एवं एक कांस्य पदक जीता। उदयपुर टीम ने महिलाओ की राज्य टीम चैंपियनशिप में उप विजेता का ख़िताब भी जीता।

यह जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पॉवरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओ के 47 किलो भार वर्ग में माही चौहान ने कुल 202.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 57 किलो भार वर्ग में प्राची सोनी ने 215 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। वही 63 किलो भार वर्ग में शारा काजी ने 195 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 84 किलो भार वर्ग में नीलम डांगी ने 190 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
पुरुषो के 53 किलो भार वर्ग में लक्षित पालीवाल ने 320 किलो वजन उठाकर रजत पदक जीता। 53 किलो भार वर्ग में ही गौरव साहू ने 292.5 किलो वजन उठाकर कांस्य पदक जीता। समापन समारोह के मुख्य अतिथि आई पी एस अनिल बेनीवाल थे। पॉवर लिफ्टिंग इंडिया के उपाध्यक्ष विनोद साहू सहित कई अतिथियों ने विजेताओ को पुरस्कार वितरित किये। प्रतियोगिता के आधार पर राज्य टीम का चयन किया गया। उदयपुर टीम के कोच चंद्रेश सोनी व टीम मेनेजर राज कुमारी यादव थी।