राजस्थान स्टेट अण्डर 13 ओपन शतरंज प्रतियोगिता
चेस इन लेकसिटी के शातिर घोषित, आज होंगे रवाना जयपुर जिला शतरंज संघ की मेजबानी में आॅल राजपुताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान स्टेट अण्डर 13 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के लिए चेस इन लेकसिटी के शातिरों का दल घोषित हुआ।
चेस इन लेकसिटी के शातिर घोषित, आज होंगे रवाना
जयपुर जिला शतरंज संघ की मेजबानी में आॅल राजपुताना शतरंज संघ के तत्वावधान में होने वाली राजस्थान स्टेट अण्डर 13 ओपन शतरंज प्रतियोगिता के लिए चेस इन लेकसिटी के शातिरों का दल घोषित हुआ।
अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि 28 से 29 अप्रेल तक होने वाली इस प्रतियोगिता मे बालक वर्ग मे लेकसिटी के अरूण कटारिया, तन्मय नलवाया, अंकुर अग्रवाल, चिन्मय जैन, यजत व्यास, ध्रुव कालानी, हर्षित चौधरी, लव पामेचा, महर्षि जोषी, मुदित माहेश्वरी, नेतिक सोलंकी, धेर्य पोखरना, प्रखर माहेश्वरी, युवराज चौधरी तथा बालिका वर्ग मे ख़ुशी मेनारिया, रूचिता मेनारिया, अपूर्वा चौधरी, दिया दोषी, गौरांगी सक्सेना, उत्सवी दवे हिस्सा लेंगे।
ये सभी शातिर आज खजुराहो एक्सप्रेस से जयपुर के लिए रवाना होगें। उक्त प्रतियोगिता में सात चक्र खेले जाएंगे। सभी खिलाड़ी प्रशिक्षक विकास साहू व गायत्री कटारिया के मार्गदर्शन मे हिस्सा लेंगे।
