सुविवि में राजस्थान छात्र संसद सोमवार को
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ के तत्वावधान में सोमवार को विज्ञान महाविद्यालय सभागार में प्रथम राजस्थान छात्र संसद का आयोजन किया जाएगा।
मोहनलाल सुखाडिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ के तत्वावधान में सोमवार को विज्ञान महाविद्यालय सभागार में प्रथम राजस्थान छात्र संसद का आयोजन किया जाएगा।
छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज बोराणा ने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के नौ विश्वविद्यालयों के छात्रसंघ अध्यक्ष भाग लेंगे तथा भारत में शिक्षा की वर्तमान स्थिति पर चिन्तन करेंगे। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो डीएस चुंडावत के संयोजकत्व में होने वाले इस समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो़ आईवी त्रिवेदी करेंगे।
मुख्य अतिथि कारगिल युद्ध के बाद महावीर चक्र से सम्मानित मेजर दिगेन्द्र कुमार, मुख्य वक्ता एबीवीपी के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री सुनील बंसल तथा विशिष्ट अतिथि इंडियन रेलवे के चीफ इंजीनियर एनआर चौधरी होंगे।