राजस्थान तैराकी टीम की हुई घोषणा
राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्र गुप्त सिंह चौहान ने बताया कि चयनित राजस्थान टीम मे बॉयज ग्रुप प्रथम मे जयुपर के अक्षित चौधरी, तनिष कस्वा, रॉबिन सिंह, आकाश वीर, अभिमन्यु सिंह, उदयपुर के रितांश खण्डेलवाल, अलवर के अजय, द्वितीय ग्रुप मे उदयपुर के दिव्य देव सिंह एवं सीकर के दीपेन्द्र सिंह शेखावत, तीसरे ग्रुप मे उदयपुर के तेजेन्द्र सिंह चौधरी और जयपुर के ग्रिक्षित अग्रवाल एवं चौथे ग्रुप मे चिन्मय शर्मा होंगे। इसके साथ ही गर्ल्स ग्रुप प्रथम मे भीलवाड़ा की फिरदौस कायमखानी और बीकानेर की नेरेती एस.व्यास, द्वितीय ग्रुप मे उदयपुर की गौरवी सिंघवी और वसुन्धरा सिंह चौहान, तीसरे ग्रुप मे जयपुर की तेजस्विनी शर्मा, चौथे ग्रुप मे जयपुर की जॉन क्रिस्टी वर्के, उदयपुर की चारवी शर्मा और जोधपुर की वेदान्ती दवे राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पुना मे आगामी 28 से 30 जून और 03 से 06 जुलाई तक आयोजित होने वाली जूनियर एवं सब-जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में राजस्थान के 20 चयनित तैराक राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रतिस्पर्धा को जीतने के लिए अपना पुरा दम-खम लगायेंगे।
तैराकी टीम के चयन को लेकर गुरूवार को उदयपुर के होटल रघु महल मे राजस्थान तैराकी संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान उदयपुर मे 28 से 30 मई को बी.एन. तरणताल मे हुई राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले 20 तैराको का चयन समिति द्वारा किया गया। इस चयन समिति मे राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास, सचिव चन्द्रगुप्त सिंह चौहान, सांई प्रशिक्षक दिलीप सिंह चौहान, तकनीकी प्रशिक्षक महिपाल सिंह एवं नरेश बुलिया ने निर्धारित मापदण्ड के आधार पर राजस्थान तैराकी टीम का चयन किया है।
राजस्थान तैराकी संघ के सचिव चन्द्र गुप्त सिंह चौहान ने बताया कि चयनित राजस्थान टीम मे बॉयज ग्रुप प्रथम मे जयुपर के अक्षित चौधरी, तनिष कस्वा, रॉबिन सिंह, आकाश वीर, अभिमन्यु सिंह, उदयपुर के रितांश खण्डेलवाल, अलवर के अजय, द्वितीय ग्रुप मे उदयपुर के दिव्य देव सिंह एवं सीकर के दीपेन्द्र सिंह शेखावत, तीसरे ग्रुप मे उदयपुर के तेजेन्द्र सिंह चौधरी और जयपुर के ग्रिक्षित अग्रवाल एवं चौथे ग्रुप मे चिन्मय शर्मा होंगे।
इसके साथ ही गर्ल्स ग्रुप प्रथम मे भीलवाड़ा की फिरदौस कायमखानी और बीकानेर की नेरेती एस.व्यास, द्वितीय ग्रुप मे उदयपुर की गौरवी सिंघवी और वसुन्धरा सिंह चौहान, तीसरे ग्रुप मे जयपुर की तेजस्विनी शर्मा, चौथे ग्रुप मे जयपुर की जॉन क्रिस्टी वर्के, उदयपुर की चारवी शर्मा और जोधपुर की वेदान्ती दवे राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता मे राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।