नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने 48 पदक जीते

राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 17  रजत व 13 कांस्य पदक सहित कुल 48  पदक जीते। 
 | 
नई दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला वर्ग एवं सब - जूनियर महिला वर्ग में राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। वही जूनियर महिला वर्ग व सब-जूनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम उपविजेता रही। जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम ने सेकंड रनर अप का खिताब जीता। राजस्थान की अंजली शर्मा ने सीनियर स्ट्रांग वूमेन ऑफ इंडिया का खिताब जीता व शिप्रा मिश्रा ने सब जूनियर स्ट्रांग गर्ल ऑफ इंडिया का खिताब जीता।  

उदयपुर 30  नवंबर 2019। नई दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय बेंच प्रेस पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर महिला वर्ग एवं सब - जूनियर महिला वर्ग में राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप का खिताब जीता। वही जूनियर महिला वर्ग व सब-जूनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम उपविजेता रही। जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में राजस्थान टीम ने सेकंड रनर अप का खिताब जीता। राजस्थान की अंजली शर्मा ने सीनियर स्ट्रांग वूमेन ऑफ इंडिया का खिताब जीता व शिप्रा मिश्रा ने सब जूनियर स्ट्रांग गर्ल ऑफ इंडिया का खिताब जीता।  

राजस्थान पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि राजस्थान टीम ने राष्ट्रीय बेंच प्रेस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 17  रजत व 13 कांस्य पदक सहित कुल 48  पदक जीते। 

राज्य टीम में उदयपुर की राजकुमारी ने 84  किलोग्राम सीनियर भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, 43 किलोग्राम सब-जूनियर भार वर्ग में माही चौहान ने दो कांस्य पदक जीते। जबकि ओम प्रकाश चौहान ने मास्टर थ्री के 83 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। गौरव साहू ने भी 53 किलो भार में सराहनीय प्रदर्शन किया। सीनियर पुरुष वर्ग में 66  किलोग्राम भार वर्ग में प्रह्लाद सिंह ने स्वर्ण पदक जीता, वही 47 किलोग्राम महिला वर्ग में शिप्रा मिश्रा ने कुल तीन स्वर्ण पदक जीते। 

63  किलोग्राम भार वर्ग में अंजली शर्मा ने नया राष्ट्रीय कीर्तिमान बनाते हुए कुल 122.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 72 किलोग्राम भार वर्ग में ओम कंवर ने दो स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीता। सब जूनियर महिला वर्ग में 43 किलोग्राम भार वर्ग में हुमांशी गुर्जर ने दो स्वर्ण पदक जीते। 57 किलोग्राम भार वर्ग मास्टर वन में अरीता श्रीवास्तव ने दो स्वर्ण पदक जीते। 

सब जूनियर पुरुष वर्ग में 74  किलोग्राम भार वर्ग में प्रणव कुमार गहलोत ने स्वर्ण, 105 किलोग्राम वर्ग में हनुमान ओझा ने स्वर्ण, 105 किलोग्राम मास्टर वन व सीनियर वर्ग में सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। 

105 किलोग्राम मास्टर थ्री में महेश चंद महात्मा ने दो स्वर्ण पदक जीते। 120 किलोग्राम भार सीनियर वर्ग में देवेंद्र सिंह शेखावत में स्वर्ण पदक जीता। 57  किलोग्राम सब जूनियर में प्रज्ञा शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। 57 किलो सीनियर महिला वर्ग में रजनी उपाध्याय ने रजत पदक जीता, 47 किलो भार सब जूनियर में टीना पारीख ने रजत, 52 किलो सब जूनियर वर्ग में ममता चौधरी ने दो रजत पदक जीते। 

57 किलो सीनियर वर्ग में भरोसा वेद ने रजत पदक, 47 किलो सब जूनियर में किरण बाई ने रजत, 84 किलो से अधिक भार वर्ग में शिखा ने रजत, 66 किलो भार में आदर्श तंवर ने दो रजत पदक जीते, 74 किलो भार में हेमंत कुमावत ने रजत, 105 किलो जूनियर में सचिन यादव ने रजत व 120 किलो से अधिक भार में सब जूनियर में रोहित ओझा ने रजत व इसी वर्ग के जूनियर वर्ग में निखिल सैनी ने रजत पदक जीता। 

वही 83 किलो मास्टर वन में मन मोहन कल्ला ने रजत व 93 किलो मास्टर वन में विक्रम सिंह चौहान ने रजत पदक जीता। 59 किलो सब जूनियर वर्ग में चन्द्र प्रकाश ओझा ने रजत पदक जीता।  

59 किलो सीनियर वर्ग में अर्जुन ने कांस्य, 74 किलो में योगेश कुमार सेन ने कांस्य, 84 किलो जूनियर महिला में तान्या मारू ने कांस्य पदक जीता। 84 किलो से अधिक भार वर्ग में मनीषा प्रजापत ने कांस्य, 66 किलो मास्टर वन में सुनील नागोरी ने कांस्य, 120 किलो जूनियर वर्ग ने लोकेश खत्री ने कांस्य व 120 किलो मास्टर वन में संजय खत्री ने कांस्य पदक जीता। l

इस तरह राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 48 पदक जीते। राज्य टीम के मेनेजर व कोच विनोद साहू थे। प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अथिति दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल थे।  
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News