नेशनल बेंच प्रेस पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने जीते दो दर्जन पदक
झारखण्ड रांची के गुरु नानक स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुई नेशनल बेंच प्रेस पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत एवंम 4 कांस्य पदक जीते। वही सीनियर वूमेन वर्ग में अंजलि शर्मा को "स्ट्रोंग वूमेन ऑफ़ इंडिया रनर-अप " का ख़िताब मिला। जबकी जूनियर वूमेन वर्ग में मुस्कान वत्सस को "जूनियर स्ट्रोंग वूमेन ऑफ़ इंडिया रनर- अप " का ख़िताब मिला। मास्टर वन का स्ट्रोंग मेन का ख़िताब सुनील नागोरी ने जीता।
झारखण्ड रांची के गुरु नानक स्कूल के सभागार में सम्पन्न हुई नेशनल बेंच प्रेस पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में राजस्थान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत एवंम 4 कांस्य पदक जीते। वही सीनियर वूमेन वर्ग में अंजलि शर्मा को “स्ट्रोंग वूमेन ऑफ़ इंडिया रनर-अप ” का ख़िताब मिला। जबकी जूनियर वूमेन वर्ग में मुस्कान वत्सस को “जूनियर स्ट्रोंग वूमेन ऑफ़ इंडिया रनर- अप ” का ख़िताब मिला। मास्टर वन का स्ट्रोंग मेन का ख़िताब सुनील नागोरी ने जीता।
यह जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पॉवर लिफ्टिंग संघ के सचिव विनोद साहू ने बताया कि सीनियर वर्ग में इंटरनेशनल पॉवर लिफ्टर राजकुमारी यादव ने 84 किलो भार वर्ग में बेंच प्रेस में कुल 80 किलो वजन उठा कर स्वर्ण पदक जीता वही राजकुमारी ने अनइकयुपड बेंच प्रेस में रजत पदक जीता। वही 57 किलो भार में वर्ग में अंजलि शर्मा ने बेंच प्रेस में एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 120 किलो भार वर्ग में भुवनेश्वर व्यास ने बेंच प्रेस में रजत पदक जीता . वही 59 किलो भार में अर्जुन ने कांस्य पदक जीता। जबकी जूनियर वर्ग में 74 किलो भार वर्ग में यज्ञेश ओझा ने स्वर्ण पदक जीता।
63 किलो भार में इंटरनेशनल खिलाडी मुस्कान वत्सस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 92.5 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता। 72 किलो भार में ओम कँवर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण व एक रजत पदक जीता। 47 किलो भार वर्ग में भरोसा वेद ने दो रजत पदक जीता। 72 किलो भार वर्ग में तानिया मारू ने रजत पदक जीता। 74 किलो भार वर्ग में विक्रम सिंह ने कांस्य पदक जीता।
मास्टर वन वर्ग में 66 किलो भार में सुनील नागोरी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। 74 किलो भार वर्ग में अनिल खन्ना ने कांस्य पदक जीता वही 120 किलो भार वर्ग में राजाराम शर्मा ने रजत पदक जीता। मास्टर टू में उमेश सांखला ने 74 किलो भार वर्ग में एक रजत एवंम एक कांस्य पदक जीता। मास्टर थ्री में 74 किलो भार में विशन सिंह ने स्वर्ण पदक जीता वही +84 में सुशीला देवी चौहान ने मास्टर थ्री में दो स्वर्ण पदक जीते। टीम मैनेजर विनोद साहू एवंम कोच नागेश सिंह चौहान थे।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal