राजस्थान के पर्यटन विभाग को मिला ‘टी प्लस एल रीडर्स च्वाइस अवार्ड’

पर्यटकों की सर्वश्रेष्ठ पसंद के लिए राजस्थान को भारत एवं दक्षिण एशिया की नामचीन पत्रिका ‘ट्रैवल प्लस लेजर इंडिया एंड साऊथ एशिया’ द्वारा ‘टी प्लस एल रीडर्स च्वाइस अवार्ड-2013’ से सम्मानित किया गया है।

 | 

पर्यटकों की सर्वश्रेष्ठ पसंद के लिए राजस्थान को भारत एवं दक्षिण एशिया की नामचीन पत्रिका ‘ट्रैवल प्लस लेजर इंडिया एंड साऊथ एशिया’ द्वारा ‘टी प्लस एल रीडर्स च्वाइस अवार्ड-2013’ से सम्मानित किया गया है।

राजस्थान के पर्यटन विभाग को यह पुरस्कार सोमवार की रात नई दिल्ली के ताज पैलेस होटल में दिया गया। राजस्थान पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक आर.के. सैनी ने यह पुरस्कार सम्मान ग्रहण किया।

इस मौके पर पत्रिका के मुख्य संपादक ने कहा कि पत्रिका द्वारा अगस्त, 2013 से दिसम्बर, 2013 के बीच करवाए गए रीडर्स पोल में राजस्थान के पक्ष में भारी मत मिले थे। जिसके आधार पर राजस्थान को देश का बैस्ट हेरीटेज डैस्टीनेशन झीलों की नगरी रानी उदयपुर को बैस्ट वैडिंग डैस्टीनेशन, बैस्ट लग्जरी ट्रैन, पैलेस ऑन व्हील्स को बैस्ट लग्जरी ट्रेन और बैस्ट हनीमून डैस्टीनेशन सहित कई अन्य श्रेणियों में राजस्थान को पुरस्कार के लिए चुना गया है।

समारोह में राजस्थानी व अन्य पर्यटक संस्थाओं में उदय विलास होटल, देवीगढ पैलेस होटल, उदयपुर को भी पुरस्कार मिला।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News