राजस्थान विद्यापीठ- 21 दिवसीय नीड बेस्ड् रिफ्रेशर कोर्स आज से

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में यूजीसी रिफ्रेशर कोर्स जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के अकेडमिक स्टॉफ कॉलेज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

 | 

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय में यूजीसी रिफ्रेशर कोर्स जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के अकेडमिक स्टॉफ कॉलेज द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

21 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आगाज मंगलवार से कम्प्यूटर एण्ड आईटी सभागार में प्रातः 10.00 बजे कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत करेंगे। कोर्स प्रभारी प्रो. प्रदीप पंजाबी ने बताया कि इस दौरान पर्यावरण एवं रिसर्च मेथोडोलॉजी के विभिन्न आयामों पर मंथन होगा जिसमें उदयपुर शहर एवं देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ इस 21 दिवसीय कोर्स में अपने अनुभवों को प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह कोर्स 26 मई से 14 जून चल सकेगा जिसमें इन्दोर, अहमदाबाद, मुम्बई, नई दिल्ली, जयपुर , बनारस सहित अन्य विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ अपना व्याख्यान देंगे। सह कोर्डिनेटर डॉ. युवराज सिंह राठौड़ ने बताया कि 08 जून को चिपको आंदोलन के चंडी प्रसाद भट्, 12 जून को वाटर मेन ऑफ इंडिया रेमन मैग्नेशे पुरस्कार प्राप्त राजेन्द्र सिंह अपना व्याख्यान देंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News