राजस्थान विद्यापीठ – सायंकालीन कॉलेज में प्रवेश प्रारंभ

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अन्तर्गत संचालित सायंकालीन श्रमजीवी महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

 | 

जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ के अन्तर्गत संचालित सायंकालीन श्रमजीवी महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत ने बताया कि इस महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर कला एवं वाणिज्य संकाय के सभी विषयों में अध्यापन कराया जायेगा।

इसके अलावा एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा इन गाईडेंस एण्ड काउन्सलिंग, पीजी डिप्लोमा इन लेबर लॉ तथा छः माह के फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश के लेंगवेज कोर्स का अध्यापन भी कराया जायेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News