हरियाणा से राजस्थान को अब भूमिगत पाइपलाइन से मिलेगी पानी की सप्लाई, इन जिलों की होगी बल्ले-बल्ले
Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान में अब धीरे-धीरे सभी जिलों की पानी की समस्या पूरी तरह से खत्म होता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान और हरियाणा के बीच हुए यमुना जल समझौते के से चूरू, झुंझुनूं और सीकर में जल्द यमुना से पानी मिलने के सकारात्मक खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. पाटिल, राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा और हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी के बीच हुई उच्चस्तरीय बैठक हुई।
हरियाणा के मध्य राजस्थान और हरियाणा के बीच यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन के लिए गाइडलाइन और समय तय कर परियोजना को शीघ्र पूरा करने का संबल मिला है। New Water Project News
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक के दौरान प्रदेश को RRTS की ओर से हरियाणा के रास्ते दिल्ली से जोड़ने की परियोजना को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए सहमति बनी है। इससे राजस्थान को भी सीधा लाभ मिलेगा। New Water Project News
संयुक्त DPR
मिली जानकारी के अनुसार, यमुना जल समझौते के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए संयुक्त DPR तैयार कर हरियाणा सरकार के साथ साझा कर दी गई है। हरियाणा की ओर से कुछ क्षेत्रों को पेयजल उपलब्ध कराने हेतु अधिकांश टैपिंग पॉइंट्स की सूचना उपलब्ध करा दी गई है। New Water Project News
जानकारी के मुताबिक, जिसे सम्मिलित करते हुए DPR को केंद्रीय जल आयोग के ऑनलाइन पोर्टल पर शीघ्र ही अपलोड किया जाएगा और केंद्रीय जल आयोग द्वारा DPR की जांच प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी। हरियाणा सरकार से विस्तृत चर्चा के बाद DPR का केंद्रीय जल आयोग से अनुमोदन होते ही धरातल पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। New Water Project News
भूमिगत पाइपलाइन
मिली जानकारी के अनुसार,राजस्थान और हरियाणा के बीच हुण् MOU के तहत 17 फरवरी 2024 को हथिनीकुंड बैराज से जुलाई से अक्टूबर तक आवंटित यमुना जल को भूमिगत पाइपलाइन के जरिए राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र के चूरू, सीकर, झुंझुनूं तथा अन्य जिलों तक पहुंचाने की परियोजना पर काम किया जाएगा। New Water Project News
जानकारी के मुताबिक, पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यकताओं के लिए इस परियोजना से 577 MCM पानी उपलब्ध होगा। ऊपरी यमुना बेसिन में रेणुका, लखवार और किशाऊ भंडारण परियोजनाओं के निर्माण के बाद राजस्थान को वर्ष के बाकी समय में भी हथिनीकुंड से इसी पाइपलाइन प्रणाली के जरिए जल मिलता रहेगा।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
