9 वीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप में राजस्थान ने जीते 71 मेडल

महाराष्ट्र के खंडाला में आयोजित की गई 8 दिवसीय 9 वीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप में 21 गोल्ड,15 सिल्वर एवं 35 ब्रोंज मैडल जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा। सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि राजस्थान से गयी 74 सदस्यीय टीम में से 71 सदस्

 | 
9 वीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप में राजस्थान ने जीते 71 मेडल

महाराष्ट्र के खंडाला में आयोजित की गई 8 दिवसीय 9 वीं राष्ट्रीय कूडो चेम्पियनशिप में 21 गोल्ड,15 सिल्वर एवं 35 ब्रोंज मैडल जीत कर राष्ट्रीय स्तर पर अपना तीसरा स्थान बरकरार रखा। सबसे आश्चर्य की बात यह रही कि राजस्थान से गयी 74 सदस्यीय टीम में से 71 सदस्यों ने मेडल जीतें।

अन्तर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं कूडो राजस्थान के अध्यक्ष 6 डिग्री ब्लैक बेल्टधारी राजकुमार मेनारिया के नेतृत्व में गयी टीम में से उदयपुर के खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 14 स्वर्ण, 5 रजत एवं 12 कास्यं पदक जीतें। इसके अलावा बीकानेर ने 4 स्वर्ण, 3 रजत एवं 9 कास्यं, बाडमेर ने 3 रजत एवं 4 कास्यं, धोलपुर 2 स्वर्ण एवं 1 कास्यं, जोंधपुर ने 1 स्वर्ण,4 रजत एवं 9 कास्यं पदक प्राप्त किये।

मेनारिया ने बताया कि टीम में 40 बालिकायें थी जिसमें से 70 प्रतिशत बालिकाएं राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने में सफल रही। उनका यह योगदान गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक रहा।

प्रतियोगिता में राज्य की स्कूल नेशनल चेम्पियन विपुल मेनारिया, राष्ट्रीय चेम्पियन प्रतिभा राठौड़, प्रथम बार भाग लेकर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली हर्षिता सोलंकी, सबसे छोटी खिलाड़ी लक्षिता पंवार, राष्ट्रीय स्तर पर सीनियर बालक वर्ग में भूपेन्द्र बंधु एवं रणवीरसिंह, जूनियर बालक वर्ग में आरान जैन, सीनियर महिला वर्ग में प्रतिभा राठौड़, हर्षिता सालवी, तथा जूनियर बालिका वर्ग में लक्षिता पंवार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देशभर में राज्य को गौरवान्वित किया। टीम के उदयपुर मुख्यालय आगमन पर जिला खेल प्रेमियों,कूडो खिलाड़ियों एवं अभिभावकों ने गर्मजोशी के साथ टीम का स्वागत किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News